कटनी में बाइक चोर गिरोह से बरामद बाइक्स।
- फोटो : अमर उजाला
कटनी में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को पकड़ा है। गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से छह बाइक्स भी बरामद हुई है।
कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि लंबे वक्त से बाइक चोरी की शिकायत मिल रही थी। एसपी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर एक टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया शख्स गणेश चौक में दिखाई पड़ा। कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा। युवक से पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के नाम उगल दिए। उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। चार आरोपियों में एक बाल अपचारी भी शामिल है। उसे पहले भी माधवनगर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि मो.आबिद मंसूरी, समीर खान के साथ ही दो नाबालिगों को पकड़ा है। उनसे चार लाख रुपये कीमत की छह बाइक्स जब्त की गई है। सभी जब्त वाहन कटनी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी हुए थे। वाहन बरामद होने की जानकारी उनके मालिकों तक पहुंचा दी गई है।