फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा में कांग्रेसियों पर पुलिस की कार्रवाई: वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल, विक्रांत भूरिया गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2026 09:30 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा में स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस के न्याय आंदोलन के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। विक्रांत भूरिया समेत कई नेता गिरफ्तार हुए। जीतू पटवारी ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला से इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
रीवा में पुलिस-कांग्रेस आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस का न्याय आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। आंदोलन के दौरान आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और अन्य कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ कल्पना मिश्रा के पिता से मुलाकात करने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।

पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। पुलिस ने विक्रांत भूरिया समेत कई कांग्रेस विधायकों और नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपनी गिरफ्तारी दी। पुलिस कार्रवाई के बाद विक्रांत भूरिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब इस्तीफा रीवा से नहीं, बल्कि भोपाल से मांगा जाएगा।

विज्ञापन


पांचवें दिन भी जारी रहा न्याय आंदोलन
प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस का न्याय आंदोलन लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी आंदोलन में शामिल हुए और सरकार पर तीखा हमला बोला। आंदोलन के दौरान बालाघाट में बच्चों की मौत और रीवा में जच्चा-बच्चा की मौत के मामलों को प्रमुखता से उठाया गया।

पढे़ं:  एमपी में बनेंगे 4200 MW के दो परमाणु संयंत्र, देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

न्याय आंदोलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि गंभीर घटनाओं के बावजूद सरकार जिम्मेदारी तय करने से बच रही है। पटवारी ने रीवा और बालाघाट में हुई मौतों का हवाला देते हुए सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है, तो इसकी जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।

विज्ञापन


विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग
जीतू पटवारी ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लगातार सामने आ रहे सवालों के बीच सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, मृतकों के परिजनों को न्याय और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर उसका न्याय आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें