फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मां शारदा के दर्शन कर लौट रहे भक्तों से जहरखुरानी, दो बच्चे सहित माता-पिता पहुंचे हॉस्पिटल

Sat, 11 May 2024 03:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

MP News: कटनी मुख्य स्टेशन पर ट्रेन में हुई जहरखुरानी का मामला आया सामने आया। जबलपुर निवासी एक व्यक्ति को पत्नी व दो बच्चों के साथ मैहर से दर्शन कर वापस जाते समय ट्रेन में जहर पिलाया गया।

विज्ञापन
मां शारदा के दर्शन कर लौट रहे भक्तों से जहरखुरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चलती ट्रेन में एक बार फिर जहरखुरानी करने का मामला समाने आया है। जहां मैहर से कटनी आ रहे परिवार को अज्ञात शख्स ने नशीला पानी पिलाकर लूट करने का प्रयास किया था, लेकिन परिवार की किस्मत अच्छी थी कि जल्द ही स्टेशन आ गया और पूरा परिवार बड़ी वारदात से बच निकला।

विज्ञापन


हालांकि पानी ज्यादा पीने से 2 बच्चे सहित माता-पिता बेहोश हो गए थे, जिन्हें जीआरपी की टीम ने कटनी जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित के भाई अनिल सिंह ने बताया कि जबलपुर में मेरे छोटे भाई सुनील सिंह और उसकी पत्नी पूजा ठाकुर अपने बच्चों के साथ रहती है, जो मैहर मां शारदा के दर्शन कर हमारे घर एक दिन रुककर जाने के लिए कटनी आ रहे थे। तभी किसी अज्ञात शख्स ने गलत नियत से नशीला पानी पिला दिया था, जिससे सुनील सिंह, पूजा और बच्ची वंशिका बेहोश हो गए थे, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। 

इधर, कटनी आरपीएफ प्रभारी अनिल दीक्षित ने बताया कि सुनील सिंह अपनी पत्नी पूजा ठाकुर अपने दोनों बच्चो के साथ कटनी जंक्शन में बेहोशी की हालत पर मिले थे, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। वहीं इनके बेहोश होने का कारण क्या था, इसकी जानकारी नहीं लगी है। परिजनों के मुताबिक किसी ने नशीला पानी पिलाया था, लेकिन उनके साथ किसी भी प्रकार की लूट की घटना नहीं हुई है। फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें