फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमटी फर्जीवाड़ा: 97 छात्रों को निलंबित करने के निर्देश

Thu, 16 Jan 2014 08:43 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मध्यप्रदेश में गजरा राजा मेडिकल कालेज के 2006 से लेकर 2010 तक के 116 छात्रों में से 97 को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। यह सभी पीएमटी में हुए फर्जीवाड़े के संदेह के घेरे में हैं।
विज्ञापन

 
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में पीएमटी में हुए फर्जी प्रवेशों में सन् 2006 से 2010 तक के ग्वालियर गजरा राजा मेडिकल कालेज के 116 छात्र भी संदेह के घेरे में आ गए थे।

आरोप था कि इन्होंने सिफारिश व फर्जी तरीके से प्रवेश पाया है। शासन के आदेश पर गठित की गई टीम ने संदिग्ध इन छात्रों के कागजातों की जांच की थी।

इनमें से 97 छात्रों के कागजातों को संदिग्ध पाया गया। इनमें किसी के हस्ताक्षर सही नहीं पाए गए तो किसी की फोटो दूसरी लगी थी। यह रिपोर्ट चिकित्सा शिक्षा विभाग को भेजी गई।
विज्ञापन


इस आधार पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने  फैक्स भेजकर इन सभी छात्रों के निलंबन के निर्देश जारी किए हैं। फैक्स आने के बाद निलंबन पत्र तैयार होने की जानकारी मिलते ही छात्र लामबंद हो गए।

छात्रों ने कलेक्टर पी नरहरि को ज्ञापन सौंप कर हैदराबाद की फोरेंसिक लैब से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इस संबंध में मांग की गई थी, लेकिन बिना जांच के निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इन छात्रों में आयुषी जैन माइक्रोबायलॉजी से गोल्ड मैडल है। वहीं पंकज बंसल का एआईपीएमटी 2010 एवं मनीष शर्मा का आल इंडिया फार्मेसी में चयन हुआ था। मालूम हो कि पूर्व में भी इन सभी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें