सांसद डॉक्टर केपी यादव ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पिपरई-ललितपुर (80 किलोमीटर) रेल लाइन का सर्वे किया गया था एवं इसे अनुपयोगी बताकर निरस्त कर दिया गया। सांसद डॉक्टर केपी यादव ने बताया कि वे लोकसभा निर्वाचन के बाद से ही लगातार इस मुद्दे पर कार्य कर रहे हैं एवं रेल मंत्रालय को उन्होंने उपर्युक्त रेल लाइन से रेलवे के राजस्व एवं क्षेत्र की जनता के लाभ के विषय में विस्तार से अवगत कराया। रेल मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।
केपी यादव ने इसी के साथ ही कोरोना काल से बंद चल रही क्षेत्र की महत्वपूर्ण लोकल ट्रेन ग्वालियर-बीना-दमोह (51883) दमोह-बीना-ग्वालियर (51884) एवं गुना-बीना (छकड़ा) गाड़ी को पुनः प्रारंभ किए जाने की मांग की तथा बीना से चलकर नागदा-रतलाम की ओर जाने वाली ट्रेन के समय को पूर्ववत किए जाने का अनुरोध किया, क्योंकि क्षेत्र में उक्त ट्रेनों से सामान्य जन, विद्यार्थी, नौकरी पेशा अप-डाउन करते हैं। उपरोक्त ट्रेनों के बंद हो जाने या समय परिवर्तन से आमजन को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके हल से गुना, शिवपुरी, अशोकनगर ही नहीं अपितु राजगढ़, ब्यावरा, बीना, सागर के नागरिकों को सहूलियत होगी।