पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार के झटका देने के अगले ही दिन मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार ने भी अतिरिक्त कर लगा दिया। इस फैसले से एमपी में पेट्रोल-डीजल करीब 4.5 और राजस्थान में 5 रुपये महंगा हो गया है। मध्य प्रदेश सरकार का कहना है कि बजट में प्रदेश का हिस्सा कम होने के चलते यह निर्णय लिया गया है।
शुक्रवार को आम बजट में पेट्रोल-डीजल पर दो रुपये का सेस और एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का एलान किया था। इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार ने इसपर अतिरिक्त कर लगाकर उभोक्ताओं को दोहरा झटका दिया।
राज्य मंत्री जीतू पटवारी ने शुक्रवार को कहा कि बजट में मध्य प्रदेश का हिस्सा घटाए जाने के बाद हमारे पास इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं था। पेट्रोल पंप डीलरों का कहना है कि इस वृद्धि से सूबे में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत पड़ोसी प्रदेशों से ज्यादा हो जाएगी। ऐसे में हमारी बिक्री पर खासा प्रभाव पड़ने की आशंका है।