फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में हनुमान जयंती के जुलूस को अनुमति: शहर काजी के संवेदनशील बताए बुधवारा, इतवारा, मंगलवारा से होकर निकलेगा

Thu, 14 Apr 2022 08:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल पुलिस ने 16 अप्रैल हनुमान जयंती पर जुलूस निकालने की अनुमति दे दी है। जुलूस बुधवारा, इतवारा, मंगलवारा होते हुए निकाला जाएगा। इन इलाकों को शहर काजी ने संकरे और संवेदनशील बताया था। पुलिस शांति पूर्वक सभी त्यौहारों को संपन्न कराने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
हनुमान जयंती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल पुलिस ने 16 अप्रैल हनुमान जयंती पर जुलूस निकालने की अनुमति दे दी है। जुलूस बुधवारा, इतवारा, मंगलवारा होते हुए निकाला जाएगा। इन इलाकों को शहर काजी ने संकरे और संवेदनशील बताया था। पुलिस शांति पूर्वक सभी त्यौहारों को संपन्न कराने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन

 
भोपाल पुलिस ने जुलूस निकालने वाले आयोजकों को 16 शर्तों का पालन करने को कहा है। इसमें किसी भी प्रकार के हथियार, दूसरे धर्म के लोगों को आहत करने वाले नारे नहीं लगाए जाएंगे। शर्तों के उल्लंघन पर आयोजक के खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस ने जय मां भवानी संगठन को काली घाट मंदिर से चार बत्ती चौराहा, बुधवारा, इतवारा, मंगलवारा, आजाद मार्केट, जुमेराती, घोड़ा नक्कास, बस स्टैंड, भोपाल टॉकीज, झूलेलाल मंदिर से सिंधी कॉलोनी तक अनुमति दी है। जुलूस शाम 4 बजे से शुरू होगा।

इससे पहले बुधवार को शहर काजी ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि कि हिंदू संगठनों ने 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर जुलूस निकालने का ऐलान किया है। और सोशल मीडिया के माध्यम से एक वर्ग विशेष के विरुद्ध टिप्पणी की जा रही है। जुलूस को इतवारा और बुधवारा से निकालने की चेतावनी दी जा रही है। ये इलाके संकरे और संवेदनशील हैं। जिससे वर्ग विशेष में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


इधर पुलिस की तरफ से महावीर जयंती, हनुमान जयंती, ईस्टर, रमजान के त्यौहार को शांति पूर्वक संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है। इन सभी त्यौहार के लिए हर समाज के सहायक एवं महत्वपूर्ण लोगों से आरक्षक से लेकर एसपी तक के अधिकारी शांति कमेटी के मेम्बरों की मीटिंग हर मोहल्ले में ले रहे है। 

पुलिस ने कुछ असामाजिक तत्व जो अलग-अलग समुदाय से हैं, सोशल मीडिया में अफवाह एवं भड़काऊ संदेश पोस्ट कर रहे हैं। इनको गंभीरता से लिया है। दो समुदाय के दो अलग-अलग व्यक्तियों के ऊपर मंगलवारा थाना में आईपीसी की धारा 153A के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर मैसेज डालने वाले एवं फॉरवर्ड करने वालों के ऊपर पुलिस नजर रखे हुए हैं। यदि कोई संलिप्त पाया जाता है तो उनके ऊपर भी कठोर से कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दो व्यक्तियों के ऊपर धारा 108 सीआरपीसी व करीब 15 लोगों के ऊपर धारा 110 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर भविष्य में कोई अशांति फैलाने वाले काम को रोकने के लिए बाउंड ओवर भी किया जा चुका है।

बीट आरक्षक से लेकर कमिश्नर रैंक के अधिकारी तक समाज के हर दर्जे के लोगों के साथ निरंतर संवाद बनाए हुए हैं अगर किसी के मन में कोई शंका या कोई सूचना हो तो उसको सोशल मीडिया पर डालने की जगह पुलिस थाने या पुलिस अधिकारियों को रिपोर्ट करें। इस संबंध में कोई अफवाह ना फैलाएं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें