फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण करने जेरठ गांव पहुंची विधायक बनाने लगी बीड़ी, अब लोग कर रहे तारीफ

Sat, 27 Aug 2022 01:34 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के जेरठ गांव में पथरिया विधायक बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द से सर्वे कर नुकसान की भरपाई करने के निर्देश दिए है। 
विज्ञापन
जेरठ गांव में बीड़ी बनाती पथरिया विधायक रामाबाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पथरिया विधायक रामबाई का आए दिन कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिकारियों पर दबंगता दिखाने के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली पथरिया विधायक जेरठ गांव पहुंची। यहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। जेरठ गांव में विधायक ने कुछ ऐसा किया कि उनका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो को देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, बारिश के दौरान हुए नुकसान का निरीक्षण करने के लिए विधायक रामबाई जेरठ गांव गई थी। यहां उन्हें एक महिला बीड़ी बनाती हुई दिखाई दी। बता दें कि, बुंदेलखंड क्षेत्र में बड़ी संख्या में आज भी बीड़ी बनाने का काम होता है। परिवार का लालन-पालन के लिए लोग बीड़ी बनाने का कार्य करते हैं। पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार महिला के पास बैठ गई और बीड़ी बनाने लगी। विधायक वीडियो बनाते हुए का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विधायक भी बचपन में बनाती थी बीड़ी
उन्होंने उस महिला को बताया कि बचपन में वो भी बीड़ी बनाती थी। उसके बाद विधायक काफी देर तक उन महिलाओं के पास बैठी रही और उनका हालचाल जाना। बता दें कि दामोह में बारिश की वजह से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। किसानों का काफी नुकसान हुआ है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को जल्द से जल्द नुकसान की भरपाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के देखकर लोग पथरिया विधायक की तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें