इसे लेकर मंडल रेल प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार जयंत ने शुक्रवार को कहा कि रतलाम मंडल से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 01463 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस के आवागमन और प्रस्थान के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
जितेन्द्र कुमार जयंत ने कहा, ‘सोमनाथ से जबलपुर के बीच चलने वाली 01463 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का आठ स्टेशनों पर आवागमन के समय में परिवर्तन होने जा रहा है। यह परिवर्तन सोमनाथ से जबलपुर के लिए चलने वाली ट्रेन से एक फरवरी से लागू किया जाएगा।’
समय में परिवर्तन के बाद 01463 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस सोहागपुर स्टेशन पर 09.58 बजे पहुंचेगी जबकि 10.00 बजे वहां से रवाना हो जाएगी। इसके बाद यह ट्रेन पिपरिया स्टेशन पर 10.13 बजे पहुंचेगी, जहां से 10.15 बजे चल देगी।
गाड़ी संख्या 01463 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का गाडरवारा स्टेशन पर 10.53 बजे आगमन होगा 10.55 बजे यह ट्रेन प्रस्थान करेगी। करेली स्टेशन पर यह ट्रेन 11.08 बजे पहुंचेगी और वहां से 11.10 बजे चलेगी।
यह ट्रेन नरसिंहपुर स्टेशन पर 11.33 बजे पहुंचकर 11.35 बजे चलेगी। करकबेल स्टेशन पर 11.44 बजे पहुंचकर 11.45 चलेगी। वहीं, श्रीधाम स्टेशन पर 11.58 बजे पहुंचकर 12.00 बजे चलेगी। इसके अलावा यह ट्रेन मदन महल स्टेशन पर 12.53 बजे पहुंचकर 12.55 बजे चलेगी।