फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna: हादसे में दो भाइयों की मौत, एक भाई को लगा करंट तो दूसरा बचाने पहुंचा, दोनों को गंवानी पड़ी जान

Wed, 25 May 2022 03:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के हिरापुर टपरियन का है। भूसा भरने के दौरान हादसा हुआ है।
 
विज्ञापन
Dead body - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना जिले में दो सगे भाइयों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के हिरापुर टपरियन का है। भूसा भरने के दौरान हादसा हुआ है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय की सीमा से लगे गांव हिरापुर टपरियन के रहने वाले भोलू यादव (20) और उसका छोटा भाई अज्जू खेत में भूसा भरने का काम करने गए थे। छोटा भाई भूसा भर रहा था तभी वह वहां खुले तार की चपेट में आ गया।
 
करंट लगने से जैसे ही वह गिरा तो बड़ा भाई दौड़कर उसे बचाने की कोशिश करने लगा, पर करंट ने उसे भी चपेट में ले लिया। गांववालों की सूचना पर दोनों भाइयों को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें