फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shocking: देवी पर चढ़ाना था शीश, युवक ने अपनी गर्दन पर चलाया धारदार हसिया, बहने लगी खून की धार, अब है ये हाल

Fri, 11 Oct 2024 07:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

MP Shocking News: पन्ना जिले के केवटपुर गांव में 24 साल के युवक का बिजासन माता मंदिर पर पहुंचा। मंदिर के सामने खड़े होकर उसने अपनी गर्दन पर हसिया चला दिया। युवक देवी मां के प्रति अटूट आस्था रखता है। वह अपना शीश मां को चढ़ाना चाहता था।
विज्ञापन
युवक का अस्पताल में चल रहा है इलाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र में एक युवक अपना शीश यानी सिर माता को चढ़ाना चाहता था। इसके लिए उसने तेज धार हसिया अपनी गर्दन पर चला दिया। गला कटते ही खून की तेज धार बहने लगी और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला धरमपुर थाना क्षेत्र के केवटपुर गांव का हैं। भखुरी गांव का रहने वाला 24 साल का युवक राजकुमार यादव केवटपुर गांव के बिजासन माता मंदिर पर पहुंचा। मंदिर के सामने खड़े होकर उसने अपनी गर्दन पर हसिया चला दिया। बताया जा रहा है कि युवक देवी मां के प्रति अटूट आस्था रखता है। वह नवरात्र के व्रत रखकर माता की आराधना कर रहा था। हर दिन वह मंदिर जाकर पूजा-पाठ भी करता था। शनिवार को नवमी के दिन राजकुमार ने बिजासन माता मंदिर पहुंचकर हैरान करने वाला कदम उठा लिया। घटना से मंदिर समेत पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना प धरमपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची और घायल राजकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ़ पहुंचाया। जहां, घायल युवक का इलाज चल रहा है, डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

आस्था, अंधविश्वास या आत्महत्या का प्रयास
राजकुमार बीते पांच साल से नवरात्र में नौ दिन तक उपवास कर मां की आराधना करता था। इस दौरान वह कुछ नहीं खाता था, सिर्फ पानी पीता था। इसके अलावा भी वह हर दिन मां की भक्ति में ही लगा रहता था। राजकुमार उत्तर प्रदेश के कर्वी में रहकर एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल की गाड़ी चलाता था। वह एक दिन की छुट्टी लेकर मंदिर जाने का कहकर घर आया था। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन से तनाव में भी था। ऐसे में पुलिस इसकी जांच में जुटी है कि युवक ने ऐसा क्यों किया। कहीं वह आत्महत्या तो नहीं करना चाहता था।

विज्ञापन

मनोकामना पूरी करती हैं माता बिजासन
बताया जा रहा है कि केवटपुर गांव में 100 साल से ज्यादा पुराना बिजासन माता का मंदिर है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के समय यहां भक्तों की भीड़ रहती हैं। करीब 50 गांव के लोगों की मंदिर से आस्था जुड़ी हुई है। मान्यता है कि बिजासन माता भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें