फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बेमौसम बरसात से पन्ना में हजारों टन गेहूं भीगा, प्रशासन ने नहीं किए थे बचाव के इंतजाम

Fri, 10 May 2024 12:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

 MP Weather Rain Today: पन्ना जिले के सिमरिया क्षेत्र में ओलाबारी और पानी के साथ तेज हवा चली। जिससे गोदाम के बाहर रखा हजारों क्विंटल गेहूं भीग कर बर्बाद हो गया। प्रशासन के आदेश के बाद भी गेहूं को गोदाम में नहीं रखा गया था।
विज्ञापन
बारिश में भीगा हजारों टन गेहूं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी किसानों की फसल इन दिनों खुले आसमान के नीचे वेयरहाउसों में रखी हुई हैं। प्रशासन ने निर्देश दिए थे कि गेहूं खरीदी के बाद इन फसलों को सीधे गोदाम में पहुंचाकर सुरक्षित रखा जाए। लेकिन, पन्ना जिले में प्रशासन के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। जिसका खामियाजा भी उठाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को पन्ना जिले के सिमरिया क्षेत्र में ओलाबारी और पानी के साथ तेज हवा चली। जिससे गोदाम के बाहर रखा हजारों क्विंटल गेहूं भीग कर बर्बाद हो गया। प्रशासन ने आदेश दिए थे कि गेहूं तुलाई के बाद सीधे गोदाम में रखा जाए, लेकिन इसे गोदाम में नहीं रखा गया। जिससे बेमौसम बरसात से पूरा गेहूं खराब होने की कगार पर है। कहीं न कहीं नागरिक आपूर्ति विभाग की लचर कार्य प्रणाली का खामियाजा प्रशासन या फिर किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें