फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्ना-अमानगंज घाटी में बड़ा हादसा: जिला पंचायत अध्यक्ष मीना सिंह की कार को डंपर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं

Sat, 08 Aug 2026 09:37 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

पन्ना-अमानगंज मार्ग की पहली घाटी में तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे सिंह की कार को टक्कर मारने के बाद खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में मीना राजे सिंह बाल-बाल बचीं, पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना-अमानगंज मार्ग की पहली घाटी के पास शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। पन्ना में प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार की समीक्षा बैठक में शामिल होकर अपने गृह ग्राम लुधनी लौट रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे सिंह की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में वह बाल-बाल बच गईं और कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, पन्ना से अमानगंज की ओर डस्ट लेकर जा रहा ट्रक (क्रमांक MP 19 HA 3544) खराब होने के कारण घाटी के पास सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान सामने से आ रहा एक तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर अनियंत्रित हो गया। डंपर ने पहले जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे सिंह की कार को टक्कर मारी और उसके बाद सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन


पढे़ं: मटन का पहला निवाला और दिखा मरा हुआ चूहा, खंडवा के 25 साल पुराने होटल पर गंभीर आरोप; जांच शुरू 

खड़े ट्रक के हेल्पर अरविंद ने बताया कि हादसे के समय वह ट्रक के अंदर सो रहा था। तेज टक्कर लगते ही वह उछलकर बाहर जा गिरा। हालांकि उसे गंभीर चोट नहीं आई।घटना के बाद घाटी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।

यह घाटी लंबे समय से दुर्घटना-संभावित क्षेत्र मानी जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यातायात विभाग ने पन्ना-अमानगंज मार्ग पर कई ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं और वाहन चालकों से घाटी क्षेत्र में धीमी गति से वाहन चलाने की अपील भी की है। इसके बावजूद तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें