फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्ना: सरपंच से 15 हजार की रिश्वत लेते सब इंजीनियर को रंगे हाथ पकड़ा, पांच हजार पहले ले चुका था

Thu, 24 Feb 2022 06:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

मध्य प्रदेश के पन्ना की पवई जनपद पंचायत में आरईएस के सब इंजीनियर अरविंद त्रिपाठी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। पांच हजार पहले ही ले चुका था।
 
विज्ञापन
सब इंजीनियर अरविंद त्रिपाठी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सिमरा खुर्द में खेल मैदान कार्य के मूल्यांकन के लिए सरपंच से 20 हजार की रिश्वत मांगी गई थी, जिसमें से पांच हजार की रिश्वत सब इंजीनियरिंग पहले ही ले चुका था। फिर भी काम नहीं कर रहा था। 15 हजार रुपए और मांग रहा था। जिसकी शिकायत सरपंच द्वारा सागर लोकायुक्त में की गई थी।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर सागर लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार की दोपहर पवई पहुंचकर सब इंजीनियर अरविंद त्रिपाठी के किराए के मकान में छापा मारा और 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे पकड़ लिया। जिसके बाद लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें