फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pandhurna: बकरी का चारा लेने निकले व्यक्ति का खेत में मिला शव, मुंह समेत शरीर पर मिले जानवर के पंजे के निशान

Tue, 06 Feb 2024 08:29 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांढुर्णा

सार

स्थानीय लोगों ने भालू के शिकार किए जाने की आशंका जताई है। मृतक के मुंह समेत शरीर के अनेक हिस्सों पर भालू के पंजे के निशान थे।
विज्ञापन
खेत में मिला व्यक्ति का शव। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांढुर्णा जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत राजोला कला गांव में उस वक्त दहशत का माहौल बना गया, जब गांव के खेतों में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक के मुंह समेत शरीर के अनेक हिस्सों पर भालू के पंजे के निशान थे।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने भालू के शिकार किए जाने की आशंका जताई है। मृतक कि पहचान प्रमोद पिता मधुकर नहारे उम्र 35 वर्ष निवासी राजोरा कला के रूप में हुई है। ग्रामीणों अनुसार प्रमोद रविवार सुबह खेत तरफ बकरी के चारे के लिए घर से निकला था। देर रात घर नहीं पहुंचने पर सोमवार सुबह परिवार वालों एवम अन्य लोगों ने आस-पास से लगे क्षेत्र में प्रमोद को ढूंढने पर वह मृत अवस्था में पाया गया।

घटना कि सूचना मिलते ही वन विभाग एवम थाना पांढुर्णा कि मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लेकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें