फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार उपलब्धि: आयुध निर्माणी इटारसी ने अब तक का सबसे बड़ा उत्पादन लक्ष्य हासिल किया

Tue, 04 Apr 2023 05:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

सार

मध्यभारत की रक्षा उत्पादन इकाइयों में आयुध निर्माणी इटारसी अपना एक विशेष स्थान रखती है। इस निर्माणी द्वारा एक्सपोर्ट आर्डर को भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। पिछले साल 2021-22 की तुलना में इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में आयुध निर्माणी इटारसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 80 फीसद अधिक उत्पादन लक्ष्य हासिल किया है। 
विज्ञापन
आयुध निर्माणी इटारसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यभारत की रक्षा उत्पादन इकाइयों में से एक आयुध निर्माणी इटारसी (नर्मदापुरम) ने पिछले साल 2021-22 की तुलना में इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में आयुध निर्माणी इटारसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 80 फीसद अधिक उत्पादन लक्ष्य (292.83 करोड़ रुपये) हासिल किया है। इससे पहले आयुध निर्माणी इटारसी में कभी भी इतना बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन


उप महाप्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी गिरीश कुमार पाल ने बताया, इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए एसपी शेंदरे महाप्रबंधक आयुध निर्माणी इटारसी ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके योगदान तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही उन्होंने आगामी साल 2023-24 के लिए मिले 400 करोड़ रुपये से अधिक के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्ण निष्ठा, लगन तथा सावधानी से कार्य करने के लिए निदेर्शित किया है।

गौरतलब है कि म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड की एक इकाई के रूप में आयुध निर्माणी इटारसी देश के रक्षा संस्थानों के लिए उच्च गुणवत्ता युक्त प्रणोदक और प्रक्षेपास्त्र उत्पादन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आयुध निर्माणी इटारसी में विभिन्न प्रकार के प्रणोदकों का निर्माण होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें