फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar News: अगले 20 दिन बंद रहेगा मां शारदा देवी रोपवे का संचालन, श्रद्धालुओं को चढ़नी होगी खड़ी चढ़ाई

Tue, 26 Mar 2024 11:26 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

Maihar News: मैहर के त्रिकूट पर्वत पर विराजी माता शारदा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अगले कुछ दिनों तक कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। मातारानी की ड्योढ़ी तक पहुंचने की राह मंगलवार से अगले कुछ दिनों के लिए कठिन हो जाएगी।
विज्ञापन
20 दिन बंद रहेगा मां शारदा देवी रोपवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैहर में श्रद्धालुओं को ऊंचे त्रिकूट पर्वत पर विराजमान माता शारदा के दरबार तक पहुंचाने वाला रोप वे बुधवार 26 मार्च से बंद हो जाएगा। हालांकि रोप वे की सेवाएं 4 अप्रैल से पहले फिर शुरू भी हो जाएगी और दर्शनार्थी इस सुविधा का लाभ उठाते हुए बिना कठिनाई के माता शारदा के दर्शन की अभिलाषा पूरी कर सकेंगे। लेकिन फिलहाल रोप वे सर्विस 26 मार्च से 3 अप्रैल तक मेंटेनेंस के लिए बंद रहेंगी। इस दौरान दर्शनार्थियों को माता के दरबार तक पहुंचने के लिए 1063 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी।

विज्ञापन


रोप वे प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि मेले के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। मेले के पहले रोप वे का मेंटीनेंस किया जाना है, ताकि मेले के दौरान किसी तरह की तकनीकी खामी न आए और श्रद्धालुओं को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसलिए 26 मार्च से 3 अप्रैल तक रोप वे सेवा बंद रहेगी।

सिक्योरिटी चेक भी होगा
इस दौरान मशीनरी का मेंटेनेंस करने के साथ ही सिक्योरिटी चेक भी होगा। रोप वे ऑपरेट करने वाली दामोदर रोप वे कंपनी के प्रबंधन ने इसकी जानकारी मंदिर प्रबंध समिति और मैहर तथा सतना जिला प्रशासन को भी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें