फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन सुनवाई: मध्य प्रदेश के सीहोर में एसपी का इनोवेशन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 31 लोगों की समस्याएं सुनी 

Tue, 04 Jan 2022 05:43 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में सीहोर एसपी मयंक अवस्थी ने सभी थानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण किया। 
 
विज्ञापन
सीहोर में एसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समस्याओं को सुना। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में हर मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारी जनसुनवाई करते हैं। जनता अपनी समस्याओं को अधिकारियों और मंत्रियों के सामने रखती हैं। उसका तत्काल निराकरण करने के प्रयास होते हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीहोर एसपी मयंक अवस्थी ने नए साल में सिटीजन चार्टर में इनोवेशन करते हुए सभी थानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई की। 
विज्ञापन


सीहोर जिला भौगोलिक रूप से विविधतापूर्ण है। दूरस्थ थानों से आने के लिए घंटों सफर करना पड़ता है। ऐसे में जिला मुख्यालय आकर एसपी से शिकायत करना हर एक के लिए संभव नहीं हो पाता। इस वजह से थानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस एसपी मयंक अवस्थी ने नए साल में इनोवेशन करते हुए 4 जनवरी को एसपी ऑफिस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 31 शिकायतकर्ताओं को सुना। मौके पर ही उनकी समस्याओं के समाधान के निर्देश भी दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव, रक्षित निरीक्षक कविता डामोर एवं  रेडियो निरीक्षक करण ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें