चीतल का शिकार करते आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत आये दिन जंगली जानवरों का शिकार करने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है धमोखर रेंज में सामने आया है। उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत एक चीतल का शिकार किया गया था। जानकारी मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के कर्मचारियों ने गश्ती अभियान के अंतर्गत सोमवार को वन परिक्षेत्र धमोखर से एक चीतल का शिकार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपनी मोटरसाइकिल में एक मृत चीतल को उठा कर ले जा रहा था। उसके साथ अन्य मोटरसाइकिल में चार लोग थे, जो कि वनकर्मियों को देख फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी के पास से चीतल, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। आरोपी का नाम संजय यादव निवासी सलैया बताया जा रहा है।
वन विभाग की टीम ने वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। साथ ही वन विभाग की टीम के ने मृत चीतल के शव का पोस्टमार्टम के बाद सक्षम अधिकारी के सामने अंतिम संस्कार कर दिया।