फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omkareshwar News: नर्मदा तटों पर श्राद्ध तर्पण और पिंडदान का शुभारंभ, सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर होगा समापन

Mon, 08 Sep 2025 03:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर

सार

गोमुख घाट और चकरा घाट सहित विभिन्न घाटों पर सुबह से ही पंडितों के मार्गदर्शन में श्रद्धालु नर्मदा जल में खड़े होकर तर्पण कर रहे हैं। यह आयोजन पूरे 16 दिन तक चलेगा और सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या को सम्पन्न होगा।
विज्ञापन
घाट के किनारे तैयारी करते पंडे-पुजारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्राद्ध पक्ष के अवसर पर तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के पावन तटों पर तर्पण और पिंडदान का सिलसिला शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना लिए यहां पहुंचे हैं।

विज्ञापन


गोमुख घाट, चकरा घाट सहित सभी घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालु पंडितों के मार्गदर्शन में नर्मदा नदी के पवित्र जल में खड़े होकर तर्पण कर रहे हैं। पिंडदान और तर्पण का यह आयोजन पूरे 16 दिन तक चलेगा और इसका समापन सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या को होगा। पंडितों का कहना है कि नर्मदा तट पर किया गया तर्पण और पिंडदान अन्यत्र की तुलना में विशेष फलदायी माना जाता है। ओंकारेश्वर के पुरोहित पं. राजेश शुक्ला ने बताया कि नर्मदा में श्राद्ध करने से पितरों की आत्मा को संतोष मिलता है और साधक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

मन को मिलती है शांति
राजस्थान से आए श्रद्धालु मनोहरलाल ने कहा कि हर साल हम अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए ओंकारेश्वर आते हैं। यहां की नर्मदा जल में तर्पण करने से मन को अलग ही शांति मिलती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में सुरक्षा इंतजाम नदारद, दो दिन में तीन डूबने की घटनाओं से मचा हड़कंप

यहां पितरों से सीधा संवाद होता है
भोपाल से आई श्रद्धालु किरणबाला का कहना था कि श्राद्ध पक्ष में ओंकारेश्वर आने से लगता है जैसे पितरों से सीधा संवाद हो रहा हो। यहां का वातावरण आस्था और श्रद्धा से परिपूर्ण है।
विज्ञापन


क्या है मान्यता
धार्मिक मान्यता है कि नर्मदा तट पर किए गए श्राद्ध और तर्पण से पितरों की आत्मा को शांति प्राप्त होती है तथा परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। घाटों पर इन दिनों मंत्रोच्चार, आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम दिखाई दे रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें