फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओंकारेश्वर: नर्मदा किनारे लावारिस मिले सैकड़ों वोटर आईडी कार्ड, कांग्रेस ने उठाए सवाल; जांच-कार्रवाई की मांग

Sun, 25 Oct 2026 05:07 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर

सार

खरगोन जिले के मंडलेश्वर में नर्मदा नदी किनारे राऊ विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सैकड़ों वोटर आईडी कार्ड लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक ने थाने पहुंचकर शिकायत की और जांच की मांग की। पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने भी दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
नर्मदा किनारे वोटर आईडी कार्ड मिलने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन जिले के मंडलेश्वर में नर्मदा नदी किनारे लावारिस हालत में बड़ी संख्या में मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड) मिलने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। नदी किनारे एक साथ सैकड़ों मतदाता पहचान पत्र मिलने से मतदाता सूची और निर्वाचन संबंधी दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि नर्मदा किनारे मिले ये मतदाता पहचान पत्र इंदौर जिले की राऊ विधानसभा क्षेत्र से संबंधित हैं। बड़ी संख्या में वोटर आईडी कार्ड एक स्थान पर लावारिस हालत में मिलने की जानकारी सामने आते ही स्थानीय लोगों में चर्चा शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कई पहचान पत्र एकत्रित किए और पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इसके बाद मामला प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचा।
विज्ञापन


निर्वाचन दस्तावेज नदी किनारे कैसे पहुंचे
सबसे बड़ा सवाल यह है कि मतदाताओं के महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज राऊ विधानसभा क्षेत्र से मंडलेश्वर तक कैसे पहुंचे और इन्हें नर्मदा नदी के किनारे लावारिस हालत में किसने छोड़ा। यदि ये वास्तव में निर्वाचन से संबंधित आधिकारिक दस्तावेज हैं तो इनके नदी किनारे पहुंचने की परिस्थितियों की जांच होना जरूरी है।

मामले में यह भी पता लगाया जाना जरूरी है कि वोटर आईडी कार्ड कितने हैं, किन मतदाताओं के हैं, ये कार्ड कब और किस प्रक्रिया के तहत जारी किए गए थे तथा इन्हें मंडलेश्वर तक पहुंचने के पीछे क्या कारण है। पूरे मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: ऐसे पुलिस से बच रहा था आरोपी प्रांजल, होटल छोड़ भाई के अस्पताल में गुजारता था रात

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर शिकायत की
मामला सामने आने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मंडलेश्वर थाने पहुंचे। उन्होंने बड़ी संख्या में वोटर आईडी कार्ड मिलने के मामले में शिकायत दर्ज कराने और पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग की।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मतदाता पहचान पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों का इस तरह लावारिस अवस्था में मिलना गंभीर विषय है। मामले की निष्पक्ष जांच कर यह पता लगाया जाना चाहिए कि इन कार्डों को यहां तक पहुंचाने के लिए कौन जिम्मेदार है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने भी उठाया मामला
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने भी सोशल मीडिया पर इस मामले से संबंधित वीडियो साझा करते हुए उचित जांच की मांग की है। उन्होंने दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।

प्रशासन की जांच के बाद खुलेगा पूरा राज
सैकड़ों वोटर आईडी कार्ड नर्मदा किनारे मिलने की घटना ने निर्वाचन व्यवस्था से जुड़े दस्तावेजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब प्रशासन और निर्वाचन विभाग की जांच पर नजर रहेगी। जांच में यह स्पष्ट होगा कि ये कार्ड आधिकारिक रूप से जारी किए गए थे या किसी अन्य प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज हैं, इन्हें मंडलेश्वर तक कौन लेकर आया और नदी किनारे इन्हें छोड़ने के पीछे क्या कारण रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें