फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omkareshwar: ओंकारेश्वर-मोरटक्का मार्ग पर बुरी तरह भिड़े बाइक और ई-रिक्शा, एक की मौत-सात घायल; दहला देगा VIDEO

Wed, 08 Oct 2025 11:37 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर

सार

ओंकारेश्वर-मोरटक्का मार्ग पर बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग, जिनमें दो बच्चियां शामिल हैं, गंभीर रूप से घायल हुए। हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया। तीन घायलों को इंदौर रेफर किया गया। 

विज्ञापन
ओंकारेश्वर-मोरटक्का मार्ग पर हुए हादसे में सात लोग घायल हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओंकारेश्वर-मोरटक्का सड़क मार्ग स्थित होटल बंधन गार्डन के सामने मंगलवार रात्रि में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सामने से आ रही बाइक और यात्रियों से भरे ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। पीछे से आ रही बस से भी वाहन टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिक्शा पलट गया और दोनों वाहन सड़क पर बिखर गए। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। दूसरा सवार युवक सहित रिक्शे में बैठे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो मासूम बच्चियां भी शामिल हैं। ओंकारेश्वर से इंदौर जा रही बस के ड्राइवर ने समय रहते हुए बस को कंट्रोल कर लिया नहीं तो कई लोगों की जानें जा सकती थी।
विज्ञापन


देखें दिल दहला देने वाले हादसे का वीडियो


संत दर्शन के लिए जा रहा था यात्रियों से भरा रिक्शा
जानकारी के अनुसार, बड़वाह से नर्मदा तट बिल्लौरा संत के दर्शन करने जा रहे सात लोग ई-रिक्शा में सवार थे। रिक्शा चालक सहित इनमें दो पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चियां बैठी थीं। जैसे ही रिक्शा मोरटक्का के बंधन गार्डन के सामने पहुंचा, सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रिक्शा पलटकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में बाइक सवार गोविंद  (25 वर्ष) आदर्श नगर बड़वाह की मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल के पीछे बैठे कारण उर्फ अंशुल सोहन (निवासी बड़वाह) गंभीर रूप से घायल हो गया है। रिक्शा पलटने के बाद उसमें बैठे हुए कई महिला पुरुष बच्चों को भी गंभीर चोटें आई है। घायलों में सुरेश कालूराम सेन, मंजुला (45) पत्नी सुरेश, अंजली सुरेश सेन (26), प्रियांशी विकास सेन (5), आरोही रवि सेन (4), बसु सेन (45) निवासी दाभड़ जिला खरगोन शामिल है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बायपास पर 24 घंटे में दो बडे़ हादसे, दोनों घटनाओं में ड्राइवर फरार, सांसद ने लिखा पत्र
विज्ञापन


तीन गंभीर घायलों को इंदौर इलाज के लिए भेजा 
सभी घायलों को तत्काल बड़वाह सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुरेश, बसुबाई और अंशुल को गंभीर स्थिति में इंदौर रेफर किया गया। वहीं एक बच्ची को सिटी स्कैन के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें- चूहों का आतंक, दिल्ली इंदौर एक्सप्रेस रोकनी पड़ी, 'शॉर्ट सर्किट' के बाद कोच में फंसे यात्री

कैमरे में कैद हुआ हादसा
होटल बंधन गार्डन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा हादसा रिकॉर्ड हो गया। फुटेज में साफ दिख रहा है कि बाइक और रिक्शा की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन उछलकर सड़क पर गिर पड़े। गनीमत रही कि हादसे के तुरंत बाद पीछे से आ रही बस ने समय रहते ब्रेक लगा दिया। वरना कई लोगों की जान जा सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोरटक्का क्षेत्र में आए दिन इस तरह के हादसे हो रहे हैं। यहां ट्रैफिक व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रहे हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें