फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Cases: इंदौर में एक और ओमिक्रॉन केस, बढ़कर हुए 9, सिर्फ दो हॉस्पिटलाइज है

Mon, 27 Dec 2021 11:11 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना के 30 नए केस सामने आए हैं। इंदौर में ओमिक्रॉन वैरिएंट का एक और केस सामने आया है। इसे मिलाकर प्रदेश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस बढ़कर नौ हो गए हैं। 
 
विज्ञापन
MP Corona: मध्य प्रदेश में कोरोना की टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना के 30 नए केस सामने आए हैं। इनमें इंदौर में 14 और भोपाल में 10 केस, वहीं धार और उज्जैन में 2-2 केस सामने आए हैं। नरसिंहपुर और खरगौन में 1-1 केस मिले हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में एक्टिव केस 263 हो गए हैं। सितंबर के बाद एक्टिव केस का यह सबसे बड़ा नंबर है। 
विज्ञापन


हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक इंदौर में ओमिक्रॉन के अब तक नौ प्रकरण सामने आए हैं। इनमें से सात हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं, जबकि दो एडमिट हैं। यह राहत वाली बात है क्योंकि जो भी पेशेंट्स सामने आए हैं, उनमें गंभीर लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं। ज्यादातर को वैक्सीन लगी हुई थी। प्रदेश में रविवार को 54 हजार 426 टेस्ट किए गए, जिसमें पॉजिटिविटी रेट 0.05% रहा। रविवार को 19 मरीज रिकवर हुए। 

प्रदेश के 31 जिलों में एक भी एक्टिव केस नहीं
हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक 24 घंटों में प्रदेश के 6 जिलों में नए केस मिले हैं। इसके अलावा किसी भी जिले में कोई नया केस सामने नहीं आया है। राहत की बात यह है कि 31 जिलों में एक भी एक्टिव केस नहीं है। 
विज्ञापन


वैक्सीनेशन स्टेटस
प्रदेश में कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज 5.20 करोड़ और दूसरा डोज 4.92 करोड़ नागरिकों को लगाया जा चुका है। अब तक कुल 10.13 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें