फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं बाबा को भोग लगाने के लिये 2018 तक इंतजार

Tue, 05 Mar 2013 12:04 PM IST
ग्वालियर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्वालियर के साईं बाबा मंदिर में भक्तों की ऐसी श्रद्घा है कि अगर आज नंबर लगाया जाये तो भोग लगाने की बारी मई, 2018 में आयेगी। इस मंदिर में भोग लगाने के लिये 7300 भक्त कतार में हैं। अगर कोई दर्शन करना चाहे तो अभी रजिस्ट्रेशन कराने पर 2018 तक नंबर आ सकता है। 
विज्ञापन


शहर के विकास नगर में वर्ष 1976 में स्थापित सांई बाबा का मंदिर पिछले कुछ सालों से भोग अर्पण प्रबंधन के लिये चर्चा में है। भोग अर्पण के लिये साईं भक्तों से दानराशि लेकर उनके नामों का रजिस्ट्रेशन कर लिया जाता है। भक्तों का नंबर आने पर उनके नाम से भोग लगाया जाता है।

साईं मंदिर में भोग की थाली चढ़ाने की प्रक्रिया के अनुसार भोग चढ़ाने वालों को उनकी बारी आने से दो हफ्ते पहले पोस्टकार्ड भेजकर सूचित किया जाता है। ट्रस्ट भोग वाले दिन फोन करके भी संबंधित भक्त को मंदिर में बुलाता है।
विज्ञापन


मंदिर में एक दिन में चार भक्तों के नाम से थाली का भोग लगता है। सुबह 12 बजे और शाम को छह बजे दो-दो भक्तों की ओर से भोग लगता है। भोग की थाली के लिए श्रद्धालुओं से 201 रुपये की दानराशि ट्रस्ट कार्यालय में जमा कराई जाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें