नीमच में एक शो रूम से स्कूटी चोरी चली गई। इसके लिए चोर पहले खरीददार बनकर शो रूम पहुंचे। इसके बाद टेस्ट ड्राइव करने की मांग शो रूम संचालक के सामने रखी। इसके बाद टेस्ट ड्राइव पर गए, पर लौटकर वापस नहीं आए।
नीमच के इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम से टेस्ट ड्राइव के बहाने ई स्कूटर चोरी का मामला सामने आया है। स्कूटर की कीमत एक लाख रुपए बताई जा रही है। शोरूम संचालक ने पुलिस को बताया कि आरोपी टेस्ट ड्राइव के बहाने इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना शोरूम पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस शोरूम संचालक की शिकायत पर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
नीमच के मनासा रोड स्थित ग्राम गिरदौड़ा के एक शोरूम से एक अज्ञात व्यक्ति इलेक्ट्रिक स्कूटी टेस्ट ड्राइव के बहाने लेकर फरार हो गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी और चोरी हुआ इलेक्ट्रिक स्कूटी साफ तौर पर नजर आ रहा है। चोरी हुई इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें-नीमच में नाले फंसी कार,बहाव में बह गए चाचा भतीजे, मंदसौर में जलजमाव से लोग परेशान
ई बाइक शोरूम के संचालक विनोद नागदा ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके शोरूम पर आया। उसने खुद को रामपुरा का निवासी बताया और कहा कि वह फिलहाल नीमच के इंदिरा नगर में रहता है। युवक ने शोरूम मालिक से कहा कि उसकी बेटी एक निजी कॉलेज में पढ़ती है वो उसके लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदना चाहता है। यह कहकर उसने टेस्ट ड्राइव की मांग की। टेस्ट ड्राइव के बहाने वह व्यक्ति स्कूटर लेकर निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा। शोरूम मालिक और कर्मचारियों ने आसपास के गांवों और दूर-दूर तक उस अज्ञात शख्स की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। थक हार कर शो रुम संचालक पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया, पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।