फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neemuch News: सूने मकान और दुकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 22 Feb 2025 10:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

यह वारदात 6 जनवरी 2025 को हुई थी। फरियादी शंकरलाल पिता नारायण नागदा ने शिकायत दर्ज करवाई कि जब उनका परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था, तभी अज्ञात बदमाशों ने उनकी दुकान और मकान से करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम रेवली देवली में एक सूने मकान और दुकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जब वे आलमारी का ताला तोड़ने में नाकाम रहे, तो पूरी आलमारी ही उठा ले गए। बाद में कटर की मदद से उसे तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण निकाल लिए। पुलिस ने इस मामले में चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों का भी जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन


घटना का विवरण
यह वारदात 6 जनवरी 2025 को हुई थी। फरियादी शंकरलाल पिता नारायण नागदा ने शिकायत दर्ज करवाई कि जब उनका परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था, तभी अज्ञात बदमाशों ने उनकी दुकान और मकान से करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। आभूषण आलमारी में रखे थे, और चोरी के बाद आलमारी भी गायब मिली।

तकनीकी जांच से पहुंचे आरोपियों तक
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की। घटना के वक्त सक्रिय मोबाइल नंबरों की छानबीन की गई, जिससे कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की लोकेशन चोरी के स्थान पर पाई गई। इसके आधार पर पुलिस ने विशाल पिता बाबूराम बांछडा (निवासी चडोल), महेश पिता रामपाल (निवासी किशनपुरा), और रवि पिता रमेश कंजर (निवासी सारण का खेड़ा, थाना मल्हारगढ़, जिला मंदसौर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तीनों आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 50 हजार रुपये नकद, 500 ग्राम चांदी के आभूषण और आधा तोला सोने के जेवर बरामद किए हैं।पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि यह गिरोह अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें