फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: नीमच में जनपद पंचायत CEO का अपहरण, गाड़ी में डालकर ले जा रहे थे, पुलिस ने नागदा में छुड़ाया, जानें मामला

Thu, 06 Feb 2025 02:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

फिल्मी स्टाइल में हुए इस अपहरण के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया ने बताया कि पुलिस बारीकी से मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सीईओ आकाश धुर्वें। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमच जिले की जावद जनपद पंचायत में पदस्थ सीईओ (कार्यपालन अधिकारी) आकाश धुर्वें का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। सीईओ के साथ कुछ पटवारी भी मौजूद थे, जिन्हें बदमाशों ने जबरदस्ती एक काली स्कॉर्पियो में बैठा लिया गया। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के जिलों में नाकेबंदी की। नागदा जंक्शन में नीमच पुलिस ने नागदा पुलिस की मदद से सीईओ सहित अन्य पटवारियों को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई, गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो के कांच तोड़ दिए गए। भीड़ के बीच जैसे-तैसे पुलिस ने गाड़ी में बैठे बदमाशों को निकालकर थाने ले गई।

विज्ञापन



फिल्मी स्टाइल में हुए इस अपहरण के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया ने बताया कि पुलिस बारीकी से मामले की जांच कर रही है। इस मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

युवती रहना चाहती है साथ 
जावद जनपद पंचायत सीईओ आकाश धुर्वें धार जिले के गंधवानी के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि उनकी समाज में पंचायती का फैसला माना जाता है। सीईओ की वर्ष 2015 में गंगधार की एक युवती से मुलाकात हुई, लेकिन कुछ साल बाद दोनों के बीच दूरी आ गई। 2023 से उनकी फिर से मुलाकातें बढ़ने लगीं। सूत्रों के अनुसार, बुधवार को युवती सीईओ के घर पहुंच गई और उनके साथ रहने की इच्छा जताई। इस बात को लेकर युवती के परिजन पंचायत बैठाना चाहते थे। इसके लिए वे गुरुवार को नीमच जिले से जबरदस्ती सीईओ को ले जा रहे थे। सीईओ के भाई ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद उज्जैन जिले के नागदा जंक्शन में सीईओ को ले जा रही स्कॉर्पियो को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


आरोपियों को पकड़ा, नीमच पुलिस को सौंपा 
नागदा नगर पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि हमें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि किसी प्रशासनिक अधिकारी का अपहरण किया गया है। उसी आधार पर हमने अपहृत व्यक्ति और संदिग्धों को पकड़ा, जिन्हें नीमच पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें