फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neemuch: पटाखे से लगी भीषण आग, जरा सी चिंगारी ने लिया विकराल रूप; पूरा मकान जलकर खाक

Mon, 20 Oct 2025 08:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

Neemuch: आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। संयोग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के नीमच शहर के मोची मोहल्ले में दीपावली के दिन सोमवार शाम करीब 7:30 बजे एक मकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर में लकड़ी का काफी सामान रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैल गई।

विज्ञापन


पढे़ं; धन व सौभाग्य की देवी मां लक्ष्मी पूजन के लिए बाजार में दिखी रौनक, दीपक की रोशनी से जगमग हो रहे घर

आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। संयोग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण असावधानीपूर्वक पटाखा जलाना बताया जा रहा है। पटाखे की एक चिंगारी मकान के अंदर पहुंच गई थी, जिससे आग भड़क उठी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें