फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neemuch News: घर लौटा पति तो बेड पर मिली पत्नी की लाश, गर्दन पर थे चाकू के निशान, हत्या की आशंका

Sun, 13 Jul 2025 11:35 AM IST
नीमच ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

घटना का पता तब चला जब पति गिरधारीलाल गोयल दुकान से लौटे और पत्नी को खून से सने बेड पर मृत पाया। मौके पर एसपी अंकित जायसवाल सहित पुलिस अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखा है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के बीच बंसल चौराहा स्थित आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स में तीसरे माले पर रहने वाली 55 वर्षीय अधेड़ महिला की अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पति गिरधारीलाल गोयल दुकान से जब घर लौटे तो बेड पर पत्नी लीलादेवी का शव मिला। रात 9:30 बजे के बाद एसपी अंकित जायसवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को सीसीटीवी में एक संदिग्ध युवक भी दिखाई दिया है, जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गिरधारीलाल की जाजू बिल्डिंग के यहां शिव प्लास्टिक के नाम से दुकान है। उनकी एक बेटी की शादी हो गई जो वडोदरा में रहती है। यहां पति-पत्नी ही रहते हैं। गिरधारीलाल रात करीब साढ़े 8 बजे घर पहुंचे तो पत्नी को आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने अंदर जाकर देखा। बेडरूम में पत्नी की लाश मिली जो खून से सनी थी। इस पर उन्होंने आसपास के लोगों से मदद मांगी। सूचना पर कैंट टीआई पुष्पा चौहान, एएसपी नवल सिंह सिसौदिया एवं एसपी अंकित जायसवाल पहुंचे।

ये भी पढ़ें- सीएम डॉ. मोहन यादव आज से विदेश यात्रा पर, दुबई में 'ब्रांड मध्यप्रदेश' कार्यक्रम से करेंगे शुरुआत
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला के गले पर कंधे के ऊपर चाकू मारा है। मारपीट और बीच-बचाव के साक्ष्य नहीं दिख रहे। किसी ने हत्या के लिए ही सीधे चाकू मारा है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि आरोपी लिफ्ट से तीसरे फ्लोर पर पहुंचा, जहां लीला देवी रहती थी। घर में किसी भी तरह की फोर्स एंट्री के निशान नहीं मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि या तो आरोपी जान-पहचान वाला था या महिला ने खुद दरवाजा खोला होगा।
विज्ञापन


जांच में जुटा पूरा अमला
घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को रतलाम से बुलाया गया, जो देर रात करीब एक बजे मौके पर पहुंची। इससे पहले फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स ने मौके से निशान इकट्ठा किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें