फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neemuch: साइबर अपराधियों का नया फर्जीवाड़ा, बीएसएनएल टॉवरों में नौकरी के नाम पर ठगी; जानें पूरा मामला

Mon, 17 Feb 2025 05:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

उप मंडल अभियंता पंकज लुहारिया ने बताया कि बीएसएनएल इस तरह पोस्टर छपवाकर भर्ती नहीं करता। जब कोई बेरोजगार पोस्टर में दिए गए नंबर पर कॉल करता है, तो ठग उसे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं और रकम मिलने के बाद फोन बंद कर देते हैं।
विज्ञापन
वायरल पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठग लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में, बीएसएनएल (दूरसंचार विभाग) में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की जा रही है। ठगों ने बीएसएनएल टॉवरों में बंपर भर्ती के फर्जी पोस्टर सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और अन्य जगहों पर चस्पा कर दिए हैं।
विज्ञापन


नीमच समेत कई जगहों पर इन पोस्टरों में लड़के और लड़कियों की तत्काल भर्ती का दावा किया गया है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी ये पोस्टर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पोस्टरों में दिए गए नंबरों पर संपर्क करने पर ठग बेरोजगारों से फोन पे या गूगल पे के जरिए 5,000 से 10,000 तक जमा करवाने के लिए कहते हैं और फिर फोन बंद कर लेते हैं। इस तरह के फर्जीवाड़े की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए दूरसंचार विभाग के अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं।

मध्यप्रदेश में सक्रिय है गिरोह
नीमच में बड़ी संख्या में ऐसे फर्जी पोस्टर लगाए गए हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह गिरोह पूरे मध्यप्रदेश में सक्रिय है। उप मंडल अभियंता पंकज लुहारिया ने बताया कि बीएसएनएल इस तरह पोस्टर छपवाकर भर्ती नहीं करता। जब कोई बेरोजगार पोस्टर में दिए गए नंबर पर कॉल करता है, तो ठग उसे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं और रकम मिलने के बाद फोन बंद कर देते हैं।
विज्ञापन


तुरंत भर्ती और जॉइनिंग का झांसा
ठग आकर्षक दावे कर रहे हैं, जैसे कि ऑनलाइन तत्काल भर्ती और तुरंत जॉइनिंग। पोस्टरों में डीजल सप्लायर, एरिया मैनेजर सहित कुल 8 पदों की रिक्तियां दिखाकर लोगों को लुभाने की कोशिश की जा रही है।

सतर्क रहें, जागरूक बनें
बीएसएनएल किसी भी भर्ती के लिए इस तरह के पोस्टर नहीं लगाता। सभी आधिकारिक भर्तियां विभाग की अधिकृत वेबसाइट या विज्ञप्ति के माध्यम से हेड ऑफिस से की जाती हैं। लोगों को इस तरह के फर्जीवाड़े से बचने और सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें