फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neemuch News: विधायक निधि में भ्रष्टाचार, सरपंच-सचिव ने कागजों में पुलिया पर लगाई रैलिंग, जांच में खुली पोल

Thu, 11 Sep 2025 12:34 PM IST
नीमच ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा की विधायक निधि से वर्ष 2023 में पुलिया निर्माण कार्य के अंतर्गत रैलिंग के लिए एक लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे।  सरपंच और सचिव ने संयुक्त हस्ताक्षर से एक फर्म को 62 हजार रुपए का भुगतान कर दिया, लेकिन रैलिंग नहीं लगाई गई।
विज्ञापन
फोटो फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमच जिले में विधायक निधि से होने वाले निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सरपंच और सचिव ने मिलकर पुलिया पर रैलिंग निर्माण की राशि हड़प ली और कागजों में कार्य पूर्ण दिखा दिया। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने बुधवार को पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया, जबकि सरपंच के खिलाफ अलग से कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा की विधायक निधि से वर्ष 2023 में पुलिया निर्माण कार्य के अंतर्गत रैलिंग के लिए एक लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे। निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत आमलीभाट को बनाई गई थी। सरपंच और सचिव ने संयुक्त हस्ताक्षर से एक फर्म को 62 हजार रुपए का भुगतान कर दिया, जबकि मौके पर रैलिंग कार्य हुआ ही नहीं। ढाबा निवासी हरिश कुमार की शिकायत पर जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पंचायत सचिव देवीलाल वर्मा को निलंबित कर दिया गया। निलंबन काल में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और उनका मुख्यालय जनपद कार्यालय जावद रहेगा।

शिकायत के बाद बनी रैलिंग
ढाबा के ग्रामीणों को बारिश के दौरान रैलिंग न होने से दिक्कतें झेलनी पड़ीं और हादसे का खतरा बना रहा। शिकायत के बाद पंचायत में हड़कंप मच गया और रैलिंग का काम पूरा किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि इससे पहले ही कार्य पूर्ण दिखाकर फर्जी बिल तैयार कर 62 हजार रुपए पंचायत खाते से निकाल लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दोस्त की दगाबाजी, पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें, मरने से पहले जवान ने लिखा छह पेज का नोट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें