फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: एनडीआरएफ ने मॉकड्रिल कर रासायनिक आपदा से निपटने के बताए तरीके

Wed, 20 Jul 2022 06:22 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर में केमिकल, बायोलॉजिकल आपदा से होने वाली दुर्घटनाओं से निपटने के लिए इछावर के ग्राम भाऊखेड़ी में एनडीआरएफ वाराणसी की टीम द्वारा मॉकड्रिल आयोजित की गई।
विज्ञापन
एनडीआरएफ ने मॉकड्रिल किया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीहोर में केमिकल, बायोलॉजिकल आपदा से होने वाली दुर्घटनाओं से निपटने के लिए इछावर के ग्राम भाऊखेड़ी में एनडीआरएफ वाराणसी की टीम द्वारा मॉकड्रिल आयोजित की गई। यह मॉकड्रिल एनडीआरएफ के कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर हुई। जिसका मुख्य उद्देश्य किसी भी रासायनिक आपदा के दौरान घायल एवं चोटिल व्यक्तियों के अमूल्य जीवन की रक्षा करना, सभी एजेंसियों का रिस्पांस चेक करना व सभी स्टेक होल्डर्स के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना है। इसके साथ ही मॉक अभ्यास द्वारा खोज, राहत एवं बचाव कार्य के संचालन में आने वाली कमियों की समीक्षा कर उन्हें दूर करना भी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें