फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नरसिंहपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात, कचरे के ढेर में मिला नवजात बालिका का शव

Sun, 27 Jul 2025 09:57 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नरसिंहपुर

सार

नरसिंहपुर जिले के सासबहू गांव में तालाब के पास कचरे के ढेर में एक नवजात बालिका का शव मिला। बच्ची की गर्दन पर गहरे जख्म पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका है। 
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र के सासबहू गांव से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। गांव के तालाब के पास बने कचरा दान में एक नवजात बालिका का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला न केवल दिल दहला देने वाला है, बल्कि मानवता को भी झकझोर देने वाला है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि नवजात की गला रेतकर हत्या की गई है, क्योंकि शव की गर्दन पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। गांव के सरपंच देवेंद्र सिंह लोधी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह हर किसी के लिए विचलित करने वाला दृश्य था। गांव में इस क्रूरता को लेकर आक्रोश और दुःख दोनों है।

ये भी पढ़ें- बाबा महाकाल में दिखा एक और शिवलिंग, सुबह 3 बजे से शुरू हुई भस्म आरती में भक्तों ने किए दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी संतलाल मरकाम ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि तालाब के पास बने कचरे दान में एक नवजात का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।” फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संभावित संदेहियों से पूछताछ कर रही है। नवजात की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें