नरसिंहपुर की प्राची कौरव की बड़ी उपलब्धि
एमपी बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के रिजल्ट में नरसिंहपुर जिले की एक होनहार बेटी ने जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। ग्राम इमलिया कल्याणपुर निवासी संतोष कौरव की बेटी प्राची कौरव ने 500 में से 496 अंक अर्जित कर प्रदेश में पांचवां स्थान और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
यह भी पढ़ें: टॉप पर शिक्षा मंत्री का जिला, बड़े शहर रह गए पीछे, भोपाल, इंदौर, जबलपुर टॉप 10 से बाहर
प्राची की यह सफलता इसलिए और भी विशेष है। क्योंकि वह एक छोटे से गांव इमलिया कल्याणपुर की रहने वाली हैं और नारगी गांव स्थित सेंट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल में सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई करती थीं। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर माता-पिता, स्कूल प्रबंधन और शुभचिंतकों ने उन्हें ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।