फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Elections: आज ‘सत्ता का संग्राम’ कार्यक्रम नरसिंहपुर में होगा; युवा-महिला वोटर के सवालों के जवाब देंगे नेता

Thu, 02 Nov 2023 12:54 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर

सार

Assembly Elections 2023: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से निकला 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' ग्वालियर, भिंड, गुना, शिवपुरी, सागर और जबलपुर से गुजरने के बाद गुरुवार (2 नवंबर) को नरसिंहपुर पहुंचेगा। यहां आम लोगों के साथ 'चाय पर चर्चा' होगी। इसके बाद युवा और महिला वोटर अपने मुद्दे रखेंगे। आखिर में नेताओं से जनता के सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में आगामी 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गुरुवार को नरसिंहपुर पहुंचेगा। जहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा।

विज्ञापन


दो नवंबर यानी गुरुवार को सुबह ‘चाय पर चर्चा’ आपके शहर नरसिंहपुर में होगी। अमर उजाला राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट होंगे। कल सत्ता का संग्राम कार्यक्रम में युवाओं से उनके चुनावी मुद्दे जाने जाएंगे। वहीं, आम महिला वोटरों से चर्चा की जाएगी कि वे किस मुद्दे पर बटन दवाएंगी। अंत में शाम को इन्हीं सब मुद्दों को लेकर नेताओं से सवाल-जवाब किए जाएंगे।

आप भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप मतदान करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?
विज्ञापन


मुरैना जिले से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
25 अक्तूबर को प्रदेश के मुरैना जिले से ‘सत्ता का संग्राम’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जहां सुबह चाय पर चर्चा हुई। फिर युवाओं विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं का नजरिया समझा गया। उसके बाद महिलाओं ने रोजमर्रा के जीवन में प्रभावित करने वाले मुद्दों पर बात रखी। सबसे आखिर में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस चुनाव को लड़े जाने और उनके विजन को लेकर सवाल-जवाब का सिलसिला चला। इसी तरह ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, गुना, सागर और जबलपुर में ‘सत्ता का संग्राम’ का रथ पहुंचा।

‘सत्ता का संग्राम’ में क्या होगा खास?
चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। चाय पर चर्चा के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं से संवाद होगा। राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।

इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे
अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी। ‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़ी व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे। वहीं, amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे। सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर देखे जा सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें