फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जगतगुरू शंकराचार्य के 99वें जन्मोत्सव के मौके पर झोतेश्वर पहुंचे कमलनाथ, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Tue, 30 Aug 2022 02:57 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर

सार

कमलनाथ अपने बेटे और सांसद नकुल नाथ के साथ मंगलवार को नरसिंहपुर के झोतेश्वर धाम पहुंचे और द्विपीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती के 99 जन्म उत्सव समारोह में शामिल हुए। 
विज्ञापन
झोतेश्वर धाम में पूजा करते कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ अपने बेटे और सांसद नकुल नाथ के साथ मंगलवार को नरसिंहपुर के झोतेश्वर धाम पहुंचे और द्विपीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती के 99 जन्म उत्सव समारोह में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ ने मां त्रिपुर सुंदरी राजराजेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन


जगतगुरु शंकराचार्य इस साल 100 वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इस मौके पर तपोस्थली झोतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में शंकराचार्य का जन्म उत्सव समारोह आयोजित किया गया है। कमलनाथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छिंदवाड़ा से सीधे हेलीकॉप्टर के जरिए झोतेश्वर आश्रम पहुंचे। कमलनाथ ने मंदिर में पूजा अर्चना की और जगतगुरू शंकराचार्य को जन्म उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की।

इस मौके पर पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, पूर्व मंत्री तरुण भनोट पूर्व विधायक रजनीश सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। सभी ने जगतगुरु शंकराचार्य का आशीर्वाद लिया और उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें