फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narsinghpur News: करेली पुलिस की बर्बरता, व्यापारी को सड़क पर घसीट कर पीटा, टीआई बनाती रहीं वीडियो, बाजार बंद

Tue, 19 Aug 2025 10:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर

सार

हैरान करने वाली बात यह रही कि टीआई खुद घटना का वीडियो बनाती दिखीं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आक्रोश फैल गया और हजारों व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक संजय शर्मा ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
व्यापारी से मारपीट करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के करेली थाना परिसर में सोमवार सुबह एक व्यापारी के साथ हुई पुलिस बर्बरता से आक्रोश फैल गया है। पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद थाना प्रभारी प्रियंका केवट की मौजूदगी में पुलिस जवानों ने व्यापारी राजन यादव की लात-घूंसे मारकर पिटाई की। हैरानी की बात यह रही कि टीआई खुद पास खड़ी होकर घटना का वीडियो बनाती नजर आईं।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यापारी राजन यादव बैंक के काम से पहुंचे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी थाना परिसर से लगी पार्किंग में खड़ी की। इसी को लेकर टीआई से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस स्टाफ ने व्यापारी को दबोच लिया और जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। जवान लगातार लातें मारते रहे और व्यापारी को घसीटते रहे।

वीडियो वायरल, हजारों लोगों ने थाने का किया घेराव
घटना का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग करेली थाने के बाहर एकत्रित हो गए और घेराव शुरू कर दिया। मौके पर पूर्व विधायक संजय शर्मा भी पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  इंदौर ने भी फोटोग्राफी में बनाई अपनी अलग पहचान, नामचीन फोटोग्राफरों ने छोड़ी अमिट छाप

मंडी बंद की चेतावनी, एसोसिएशन का सख्त रुख
ग्रैंड मर्चेंट एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाते हुए घोषणा की है कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक मंडी में अनाज की खरीदी और बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि यह केवल एक व्यापारी नहीं, बल्कि पूरे व्यापारी वर्ग का अपमान है।
विज्ञापन


भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर
स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त बल बुला लिया है। थाने के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, प्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा वे पीछे नहीं हटेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें