फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की खड़ी फसलों को पहुंचाया नुकसान, प्रशासन से जल्द सर्वे की उठी मांग

Sun, 05 Apr 2026 08:34 AM IST
नरसिंहपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर

सार

नरसिंहपुर जिले के सालीचौका इलाके में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया। ग्राम बसुरिया और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार शाम करीब 6 बजे अचानक मौसम बदल गया और 10-15 मिनट तक तेज बारिश और ओलों ने कहर बरपाया।
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, ओले ने तोड़ी कमर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरसिंहपुर जिले के सालीचौका इलाके में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया है। ग्राम बसुरिया में शनिवार शाम करीब 6 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और करीब 10  मिनट तक तेज बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इस अचानक बदले मौसम का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है।  सालीचौका से लगे ग्राम बाँसुरिया में जमकर ओलावृष्टि हुई । बताया गया कि 10-15 मिनट तक ओलों ने कहर बरपाया।
विज्ञापन


मूंग की फसल को भारी नुकसान की आशंका, किसानों के अनुसार चना की फसल भी प्रभावित। वहीं जिन किसानों ने गन्ना काटकर गेहूं बोया था, उनकी फसल पर भी ओलों की मार पड़ी। तेज हवाओं के चलते विद्युत सप्लाई भी प्रभावित रही। हालांकि इस बदलाव से गर्मी और उमस से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली।

ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश और ओलों से जनजीवन प्रभावित, आज 27 जिलों में अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों में मौसम और बिगड़ने की आशंका से चिंता
किसानों का कहना है कि इस बेमौसम बारिश ने उनकी महीनों की मेहनत को बर्बाद कर दिया है। गिरी हुई फसल के दाने खराब होने का खतरा बढ़ गया है, जिससे आर्थिक नुकसान और भी ज्यादा हो सकता है। अचानक हुए इस नुकसान से किसान परेशान हैं और आने वाले दिनों में मौसम और बिगड़ने की आशंका से चिंता और भी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें इस संकट की घड़ी में कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें