फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narsinghpur News: 'मुल्ला बाबा' का मायाजाल टूटा, सोना तिगुना करने लालच देकर 10 लाख ठगे, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2026 08:49 PM IST
नरसिंहपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर

सार

तंत्र-मंत्र का डर और सोना तिगुना करने का लालच देकर शातिर ठगों ने एक महिला से 10 लाख के जेवर ठग लिए गए। पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ कर मास्टरमाइंड को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
तंत्र-मंत्र में फंसाकर 10 लाख की ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरसिंहपुर जिले से अंधविश्वास की आड़ में ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां आरोपी ने सोना तिगुना करने का लालच देकर एक महिला से करीब 10 लाख रुपये के जेवर ठग लिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के मास्टर माइंड को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम बॉसकुंवारी में अजय मेहरा और उसका साथी अनिल राय, जो खुद को मुल्ला बाबा बताता था, ने मिलकर इस ठगी को अंजाम दिया। आरोपियों ने महिला को तंत्र-मंत्र और अनहोनी का डर दिखाकर ऐसा झांसे में लिया कि वह अपने ही जेवर उनके हवाले करने को तैयार हो गई।

विज्ञापन


चमत्कार के नाम पर धोखा
14 मार्च की रात आरोपियों ने महिला को सूनसान स्थान पर बुलाया और सोना तिगुना करने का झांसा देकर करीब 10 लाख रुपये के जेवर पोटली में बांधकर वहां रखी मटकी में रखने को कहा। साथ ही आरोपियों ने महिला को धमकाते हुए कहा कि यदि उसने इस बारे में किसी और से बात की तो सोना तिगुना होने के बजाए गायब हो जाएगा। आरोपियों की बातों में आकर महिला ने सुबह तक का इंतजार किया और सुबह जब मटकी खोलकर देखी तब तक जेवर गायब हो चुके थे और आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

ये भी पढ़ें: Sagar News: बीमारी का पता लगते ही पति ने घर से निकाला, गोद में उठाकर न्याय मांगने एसपी ऑफिस पहुंचा पिता
विज्ञापन


मामले की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पहले स्थानीय आरोपी अजय मेहरा को गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ में पूरे गिरोह का खुलासा हुआ।

इसके बाद पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के आगरा में दबिश देकर मास्टर माइंड अनिल राय उर्फ मुल्ला बाबा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने ठगी में ले जाए गए करीब 10 लाख रुपये के जेवरों की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली है। साथ ही पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे तंत्र-मंत्र, सोना दोगुना करने जैसे झांसे में न आएं और ऐसे ठगों से सतर्क रहें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें