फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्मदापुरम में बड़ा हादसा: अंडे के ठेले में लगी आग, सिलिंडर ब्लास्ट से पुलिसकर्मी समेत चार झुलसे

Sun, 26 Jul 2026 11:25 PM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

सार

नर्मदापुरम के पुरानी इटारसी में अंडे के ठेले में लगी आग के बाद गैस सिलेंडर फटने से चार लोग झुलस गए। घायलों में आग बुझाने पहुंचे आरक्षक राजकुमार चौहान भी शामिल हैं। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नर्मदापुरम जिले के पुरानी इटारसी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सड़क किनारे लगे अंडे के ठेले में अचानक आग लगने के बाद रसोई गैस सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज कई दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुरानी इटारसी क्षेत्र में श्रीराम मेडिकल के पास सड़क किनारे अंडे का ठेला लगा हुआ था। रविवार रात के समय अचानक ठेले में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और घरों से पानी लाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही थी, तभी ठेले पर रखा गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गया।

ये भी पढ़ें-  'विवाहिता से चार साल तक स्वेच्छा से संबंध को दुष्कर्म नहीं मान सकते', हाईकोर्ट का आदेश- FIR निरस्त करें
विज्ञापन


सिलिंडर में हुए जोरदार विस्फोट के बाद आग की लपटों के साथ गैस टंकी के लोहे के टुकड़े दूर तक जा गिरे, जिसकी चपेट में आने से चार लोग झुलस गए। हादसे में राहत कार्य में मदद कर रहे इटारसी थाने के आरक्षक राजकुमार चौहान भी घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल शासकीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


घायलों ने बताया कि वे सड़क से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने ठेले में आग लगी देखी। आग बुझाने के लिए आसपास के लोगों के साथ मिलकर प्रयास शुरू किया गया, लेकिन अचानक सिलिंडर में धमाका हो गया। धमाके की ताकत इतनी ज्यादा थी कि लोग दूर जा गिरे। आग से झुलसने के साथ ही सिलेंडर के टुकड़े लगने से कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अंडे के ठेले पर घरेलू गैस सिलिंडर डर का उपयोग किया जा रहा था। व्यस्ततम क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद कुछ देर के लिए पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें