कृषि उपज मंडी इटारसी में दो व्यक्तियों की पिटाई का मामला सामने आया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
कृषि उपज मंडी इटारसी में दो व्यक्तियों की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। किसानों की भीड़ ने दोनों व्यक्तियों को धप्पड़ और मुक्कों से बेरहमी तरीके से मारा।
जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी इटारसी में गेहूं तुलाई का काम जारी है। तुलाई के दौरान किसानों ने अचानक दो व्यक्तियों को पकड़ लिया और गेहूं की बोरी चुराने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि रंगेहाथों चोरी करते पकड़ा है। इसके बाद भीड़ जमा हो गई। भीड़ में शामिल कई लोगों ने आरोपियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पहले तो मौके पर बेरहमी से पीटा, फिर मंडी कार्यालय जाने के नाम पर रास्तेभर मारते रहे। पिटने वाले आरोपियों में एक बार-बार कहता रहा कि वह किसान है, लेकिन किसी ने एक न सुनी।
भीड़ में शामिल कुछ लोग ज्यादा की आक्रोशित नजर आए। लोगों के मना करने पर भी मारपीट करते रहे। मंडी सचिव राजेशकुमार मिश्र और प्रबंधन के सामने भी मारते रहे। बाद में मंडी सचिव मिश्र ने बाद में उन दो व्यक्तियों को भीड़ से अलग कर दूसरे कक्ष में बैठाया। भीड़ का गुस्सा शांत कराया। जिसके बाद पुलिस थाने इटारसी सूचना दी गई। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया।