फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: दुर्गा पंडाल में लाठियों से पीट-पीटकर अधेड़ की हत्या, तीन गिरफ्तार एक फरार

Tue, 04 Oct 2022 07:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

मध्यप्रदेश में रीवा जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत दुबगवां कुर्मियान स्थित देवी पंडाल में सोमवार रात एक अधेड़ की लाठी से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ लिया है, वहीं एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा जिले के मऊगंज में मामूली विवाद के चलते दुर्गा पंडाल में एक व्यक्ति की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि हत्या महाआरती के दौरान हुई। पुलिस ने घटना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मऊगंज थाना अंतर्गत दुबगवां कुर्मियान गांव में सोमवार रात करीब 11 बजे दुर्गा पंडाल में मामूली विवाद के चलते एक 50 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम पांच डाक्टरों की निगरानी में वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ कराया गया।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मऊगंज के दुबगवां कुर्मियान निवासी छोटेलाल पटेल गांव की ही दुर्गा पंडाल में रात करीब 11 बजे गए थे। जब वो पंडाल पर पहुंचे तो वहां पर महाआरती चल रही थी। इसी दौरान उनके पड़ोस में ही रहने वाले कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराया। लेकिन कुछ देर बाद वहीं लोग लाठी-डंडा लेकर आए और छोटेलाल के ऊपर हमला कर दिया।
विज्ञापन


लाठी-डंडे से बुरी तरह पिटाई के बाद वो पंडाल में ही बेहोश होकर गिर गए। जिन्हें इलाज के लिए मऊगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अभी इस घटना के पीछे के विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है पर पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। जो इस हत्या के पीछे की वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें