फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC Topper: मंडला की मोना मिश्रा ने हासिल की 9वीं रैंक, उप पुलिस अधीक्षक पर हुआ चयन

Sat, 13 Sep 2025 10:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

मोना मिश्रा ने पूरे प्रदेश में 9वीं रैंक प्राप्त कर उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। सरकारी स्कूल शिक्षक पिता अनिल मिश्रा और जनपद सदस्य मां मंजुलता मिश्रा की बेटी मोना ने सामान्य परिवार से निकलकर कड़ी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
मोना मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा में मंडला जिले की बेटी ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। निवास के बिछिया विकासखंड के बिसोरा गांव की रहने वाली मोना मिश्रा का चयन उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के पद पर हुआ है। उन्होंने पूरे प्रदेश में 9वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 

विज्ञापन


मोना मिश्रा के पिता अनिल मिश्रा एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं और उनकी मां मंजुलता मिश्रा जनपद सदस्य हैं। एक सामान्य परिवार से आने वाली मोना ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया। 

ये भी पढ़ें- MPPSC Topper: जिम्मेदारी के साथ थामा सपना, नवजात को गोद में लेकर दिया इंटरव्यू, मैहर की बेटी अब बनेंगी DSP
विज्ञापन
विज्ञापन


मोना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा (10वीं तक) सरस्वती शिशु मंदिर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने हायर सेकेंडरी की पढ़ाई निवास के सरकारी स्कूल से की। अपनी उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने जबलपुर का रुख किया, जहां उन्होंने होम साइंस कॉलेज से स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। गणित में पोस्ट ग्रेजुएट मोना वर्तमान में इंदौर में रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रही थीं। मोना की यह उपलब्धि सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उनकी सफलता ने साबित कर दिया है कि लगन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र को गर्व है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें