फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: श्योपुर के जिला अस्पताल में महिला ने दिया छह बच्चों को जन्म, दो की थमी सांसें

Sat, 29 Feb 2020 04:39 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के श्योपुर के जिला अस्पताल में एक बेहद दुर्लभ मामले में एक 23 वर्षीय महिला ने छह बच्चों को जन्म दिया। हालांकि इनमें से दो शिशु अधिक समय तक जीवित नहीं रह सके। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसाार, शनिवार की सुबह श्योपुर के एक जिला अस्पताल में महिला ने एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया था। यह जिले में अपनी तरह का पहला मामला बताया जा रहा है।

अस्पताल में कमजोर नवजात शिशुओं को देखभाल के लिए चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार, महिला के छह में से दो शिशु जीवित नहीं बचे। मां की हालत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन


शनिवार को श्योपुर के सरकारी अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि महिला ने छह बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन दो शिशु कुछ देर तक जीवित रह सके। अस्पताल के वरिष्ठ सिविल सर्जन डॉ. आरबी गोयल ने बताया कि महिला ने छह बच्चों में से चार लड़कों और दो लड़कियों को जन्म दिया था।

इनमें से दोनों लड़कियों का वजन क्रमश: 390 और 450 ग्राम था। डॉ. गोयल ने बताया कि 28 हफ्तों की गर्भवती महिला ने चार लड़कों को भी जन्म दिया, जो क्रमश: 615 और 790 ग्राम के हैं। उन्होंने बताया कि महिला का नाम मूर्ति माली है और वह श्योपुर जिले के बड़ोदा की रहने वाली है। 

उन्होंने कहा कि शिशुओं को बाल देखभाल इकाई में इलाज के लिए रखा गया है। गोयल ने कहा कि बीते सोमवार को की गई सोनोग्राफी से महिला को पता चला था कि वह छह शिशुओं को जन्म देने वाली है। 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. मीता अग्रवाल ने बताया कि यह एक दुर्लभतम मामला था। उन्होंने कहा कि बांझपन के उपचार के दौरान कई बार इस तरह के गर्भधारण की संभावना बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें