मध्यप्रदेश के कटनी जिले में बुधवार को एक अजीब वाक्या सामने आया, जब एक 40 वर्षीय महिला ने अपनी जीभ काटकर देवी को चढ़ा दी। महिला को उम्मीद थी कि इससे उसकी मुराद पूरी होगी।
गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस उसके घरवालों से पूछताछ कर रही है कि उसे किसने इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला कटनी जिले का है। जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर बसे टेवरी गांव में बुधवार को शिवकुमारी झारिया स्थानीय मंदिर में माता के दर्शन करने को गई थी।
मंदिर में दर्शनों के दौरान अचानक उसने ब्लेड से अपनी जीभ काटकर मूर्ति के सामने चढ़ा दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई। उसकी मुंह से खून बहता देख आसपास के लोगों को वाक्ये की जानकारी हुई तो वहां भीड़ जमा हो गई।