फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Update: सिवनी में सबसे ठंडा दिन तो पचमढ़ी में रात रही सबसे सर्द, खंडवा सबसे गर्म

Thu, 23 Dec 2021 12:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में मौसम सामान्य बना हुआ है। पर अगले दो-तीन दिन में उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है, इसका सीधा असर मप्र पर भी रहेगा यानी फिर से कड़ाके की ठंड झेलना पड़ सकती है। 
विज्ञापन
एमपी मौसम अपडेट - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मौसम सामान्य बना हुआ है। पर अगले दो-तीन दिन में उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है, इसका सीधा असर मप्र पर भी रहेगा यानी फिर से कड़ाके की ठंड झेलना पड़ सकती है। बीते 24 घंटों की बात करें तो पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, यहां रात का तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे गर्म खंडवा रहा, यहां दिन का तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 27 से 29 दिसंबर, 2021 के दौरान मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना है। उत्तरी पाकिस्तान एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित निचले क्षोभमंडल स्तरों पर बने एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके बाद दो पश्चिमी विक्षोभ (24 से पहला और 26 दिसंबर से दूसरा) के कारण उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की बहुत संभावना है। फलस्वरूप 27 से 29 दिसंबर, 2021 के दौरान मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना है।

प्रदेश के अधिकांश जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे ही बना हुआ है। पचमढ़ी में 3.6, मंडला में 4.7, नौगांव में 4.8, रीवा में 4.6, उमरिया में 4.7 डिग्री तापमान रहा। इंदौर में अधिकतम 26.4 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री रहा। भोपाल का दिन का तापमान 25.3 और रात का तापमान 9.0 दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सिवनी में शीतलहर का प्रभाव रहा। यहां सबसे ठंडा दिन महसूस किया गया। नरसिंहपुर में शीतलदिन रहा। सागर, भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। अगले दो दिन भी ऐसा ही मौसम रह सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें