फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP UCC Bill: सीएम यादव से मंत्री सारंग तक किसने क्या कहा? जानिए यूसीसी पर बीजेपी-कांग्रेस की पूरी प्रतिक्रिया

Tue, 21 Jul 2026 06:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP UCC Bill: मध्य प्रदेश विधानसभा में हंगामे के बीच यूसीसी बिल पारित हो गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए महिलाओं के अधिकारों की बात कही। कांग्रेस ने इसका विरोध करते हुए इसे जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने वाला और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विपरीत बताया।
विज्ञापन
पक्ष और प्रतिपक्ष के नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक हंगामे के बीच पारित हो गया। बिल पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकार का पक्ष रखा, जबकि कांग्रेस ने इसका विरोध किया। बिल पारित होने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

विज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) बिल का पारित होना मध्य प्रदेश के 8.5 करोड़ लोगों के लिए ऐतिहासिक और सुनहरा दिन है। उन्होंने कहा कि यह कदम 'एक देश, एक संविधान, एक झंडा' के संकल्प के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सीएम ने कहा कि यूसीसी लागू होने से महिलाओं को बहुविवाह जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी और उनके अधिकारों को कानूनी संरक्षण मिलेगा।

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष का विरोध जनता से जुड़े उन मुद्दों को उठाने के लिए था, जिन्हें सरकार नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाकर हिंदू-मुस्लिम राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि युवाओं और Gen Z की प्राथमिकता यूसीसी नहीं, बल्कि रोजगार, पेपर लीक पर रोक और बेहतर भविष्य है।

विज्ञापन


पढे़ं; सीएम यादव बोले- 'अलग-अलग मजहबी तौल कांटा नहीं चलेगा', सदन में जमकर हुआ हंगामा

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस आज भी मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने यूसीसी का विरोध कर डॉ. भीमराव आंबेडकर की भावनाओं का भी अपमान किया है। शर्मा ने कहा कि इस बिल का विरोध कांग्रेस को राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचा सकता है।

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा कि भाजपा ने बहुमत के बल पर बिल पारित कराया है। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले यूसीसी का मसौदा जनता के बीच ले जाना चाहिए था। बरैया के अनुसार कांग्रेस का विरोध भारतीय संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए था।

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने यूसीसी विधेयक पारित होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।

मंत्री विश्वास सारंग
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यूसीसी लागू होने से महिलाओं को अत्याचार और भेदभाव से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब कोई व्यक्ति एक से अधिक विवाह नहीं कर सकेगा और 'हलाला' जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगेगी। इससे समाज में समानता और एकरूपता आएगी।

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद

विज्ञापन

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आरोप लगाया कि सरकार ने केवल बिल पारित कराने की मंशा से काम किया। उन्होंने कहा कि संशोधनों पर पर्याप्त विचार नहीं किया गया और न ही संसदीय परंपराओं तथा संविधान की भावना का पूरी तरह पालन हुआ। मसूद ने कहा कि विपक्ष के सुझावों को गंभीरता से नहीं लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें