फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : क्वारंटीन सेंटर में नहाती हुई महिला का बनाया वीडियो, दो युवक गिरफ्तार

Thu, 21 May 2020 05:44 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सागर जिले के एक क्वारंटीन सेंटर में नहा रही महिला का वीडियो बनाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने महिला पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का भी दवाब बनाया। 

विज्ञापन


सागर जिले के गढ़ाकोटा पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश बंजारा ने गुरुवार को बताया कि दमोह जिले की रहने वाली युवती की शिकायत पर 20 और 23 वर्षीय दो युवकों को अश्लील वीडियो बनाने तथा वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देने के आरोप में बुधवार रात गिरफ्तार किया गया।

बंजारा ने बताया कि शिकायतकर्ता युवती इंदौर से वापस आने के बाद अपनी सहेली के साथ सागर जिले के भटौली गांव में प्रशासन द्वारा निर्धारित क्वारंटीन सेंटर में रह रही थी। सेंटर में बनाए गए अस्थाई स्नानगृह में युवती के स्नान करने के दौरान आरोपियों ने उसका कथित वीडियो बना लिया था। 
विज्ञापन


 आरोपियों ने बाद में युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की कथित रूप से धमकी दी और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। लेकिन युवती ने दबाव में नहीं आते हुए इस मामले की पुलिस में शिकायत कर दी।

उन्होंने बताया कि युवती की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला किया गया है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें