फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: देवास के गंगानगर में चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन सूने मकानों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर उड़ा

Sat, 21 Nov 2026 02:38 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

देवास के गंगानगर क्षेत्र में बदमाशों ने एक ही रात तीन सूने मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और सामान चोरी कर लिया। एक घर से करीब 14 लाख रुपये के आभूषण चोरी हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

 

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास शहर के गंगानगर क्षेत्र में बदमाशों ने एक ही रात तीन सूने मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और सामान पर हाथ साफ कर दिया। देवास पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


सूने मकानों को बनाया निशाना
गंगानगर निवासी प्रशस्त शर्मा आईएनडी कंपनी में कनिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। वे एचआर जॉनसन कंपनी में पदस्थ वरिष्ठ प्रबंधक दीपक कुमार सिंह के साथ काम करते हैं। प्रशस्त शर्मा के माता-पिता उत्तर प्रदेश के देवबंद में निवास करते हैं। प्रशस्त पहले देवबंद पहुंचे थे, जहां से उन्हें जगन्नाथ पुरी होते हुए कोलकाता जाना था। कोलकाता में वे कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक पलाश डे के विवाह समारोह में शामिल होने गए हैं।

उनके पड़ोसी सुशांत शिंदे ने बताया कि प्रशस्त के भाई का विवाह कुछ माह बाद होना तय हुआ है। विवाह की तैयारियों के सिलसिले में ही परिवार ने लगभग 14 लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण और चांदी के जेवरात खरीदकर घर में सुरक्षित रखे थे। चोरों ने सूने घर का ताला चटकाकर यह सारे आभूषण पार कर दिए। इसी तरह चोरों ने पड़ोस में रहने वाले वरिष्ठ प्रबंधक दीपक कुमार सिंह के सूने मकान को भी निशाना बनाया। दीपक कुमार सिंह भी पलाश डे के विवाह में सम्मिलित होने कोलकाता गए हुए हैं। उनके घर से कुल कितने मूल्य की चोरी हुई है, इसका आकलन फिलहाल पुलिस और स्वजन कर रहे हैं।
विज्ञापन


किराए के मकान में भी सेंधमारी
इसी गंगानगर क्षेत्र में रहने वाले मूलचंद बामनिया के किराए के मकान में भी बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मूलचंद के पुत्र ने बताया कि उनके माता-पिता विगत कुछ दिनों से रात्रि में सोने के लिए सम्यक विहार स्थित उनके आवास पर जा रहे थे। गुरुवार रात्रि में भी माता-पिता सम्यक विहार वाले घर पर सोने चले गए थे। इसी दौरान सूने मकान का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने द्वार का ताला तोड़ा और भीतर प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। सुबह जब मकान का ताला टूटा मिला तो चोरी का पता चला।

सीसीटीवी फुटेज से पहचान की कोशिश
एक ही रात में लगातार तीन मकानों में हुई चोरी की घटनाओं से पूरा क्षेत्र दहल गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो फुटेज में संदिग्ध बदमाश दिखाई दिए हैं। पुलिस अधिकारी फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें चोरी गए कीमती सामान और आभूषणों का सुराग लगाने में जुट गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें