फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: सरकारी स्कूल में आयरन की गोलियां खाने से 40 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबियत बिगड़ी

Wed, 15 Feb 2023 01:56 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, बुरहानपुर।

सार

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रदीप मोजेफ ने बताया कि नेपानगर तहसील के आभाडा गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कुल 41 बच्चों को गोलियां की दी गई थीं। इनको खाने से बच्चों को तकलीफ होनी शुरू हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में मंगलवार को दी गईं आयरन की गोलियां खाने से 40 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबियत खराब हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह घटना बुरहानपुर जिले के ग्राम अभाडा की शासकीय माध्यमिक स्कूल में हुई। यह गोलियां 6वीं, 7 वीं और 8वी कक्षा के छात्र-छात्राओं को दी गई थीं। गोली खाने के बाद 40 से अधिक छात्रों की तबियत बिगड़ गई और वे पेट दर्द से परेशान होने लगे। कुछ बच्चों को चक्कर आने के साथ उल्टी भी हुई। छात्र-छात्राओं ने इसकी शिकायत की है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रदीप मोजेफ ने बताया कि नेपानगर तहसील के आभाडा गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कुल 41 बच्चों को गोलियां की दी गई थीं। इनको खाने से बच्चों को तकलीफ होनी शुरू हुई। इनमें पांच-छह बच्चों को तकलीफ ज्यादा है। बाकी सभी ठीक हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें